सोनीपत। भगत फूलसिंह महिला यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रो संतोष शर्मा और डाॅ सुमन दलाल के सानिध्य में हुई दौड़ को यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो आशा कादियान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद शहर भर में मार्च पास्ट कर अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। साथ ही छात्राओं ने एकजुट होकर रहने की शपथ ली। मार्च पास्ट में विवि की सभी एनएसएस इकाइयों ने भी भाग लिया।
यह भी पढ़े :इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो कविता चक्रवर्ती, प्रो विमल जोशी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो महेश दाधीच, विवि खेल प्रभारी डॉ संजीत मलिक, डॉ योगेश, डॉ अशोक वर्मा, डॉ महेंद्र, डॉ बी सी आर्य, डॉ सुमित्रा, डॉ मूर्ति मलिक, डॉ अर्चना मलिक, डॉ प्रमोद मलिक, डॉ कोकिल मलिक और डॉ हिमांशु परमार भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार