रणबीर को ऐ दिल... के बाद मिली इस दिग्गज से तारीफ

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 31 अक्टूबर 2016, 1:19 PM (IST)

मुंबई। दिपावली से दो दिन पहले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल और अभिनेता व फिल्म निर्माता अजय देवगन की फिल्म शिवाय रिलीज हुई। ऐ दिल है मुश्किल में फिल्म इंडस्ट्री के तीन बड़े कलाकारों रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा व ऐश्वर्या राय ने काम किया है। सुपरस्टार आमिर खान अभिनेता रणबीर कपूर के अभिनय से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि रणबीर एक बेहतरीन अभिनेता हैं।

आमिर ने ट्विटर पर करण की फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा, ऐ दिल.. अभी-अभी देखी। करण ने बेहतरीन फिल्म बनाई है। ऐश्वर्या, रणबीर और अनुष्का ने कमाल का अभिनय किया है। रणबीर बेहतरीन अभिनेता हैं। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। पिछले कुछ समय से रणबीर को एक अदद हिट की तलाश है। रणबीर बेहतरीन अभिनेता ऋषि कपूर व अभिनेत्री नीतू सिंह के बेटे हैं।




यह भी पढ़े :14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल

यह भी पढ़े :सलमान की Blacklist में इन नामी सितारों के नाम!

दूसरी ओर, 51 वर्षीय आमिर जल्द ही बड़े पर्दे पर पहलवान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। आमिर की बहुप्रतिक्षित फिल्म दंगल की रिलीज इसी साल 23 दिसंबर को प्रस्तावित है। ईद के मौके पर कुश्ती-पहलवानी की पृष्षभूमि पर ही बनी सलमान खान और अनुष्का शर्मा की सुल्तान सुपर डुपर हिट रही थी और आमिर भी अपनी फिल्म के लिए ऐसी ही सफलता की उम्मीद कर रहे होंगे।

यह भी पढ़े :14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल

यह भी पढ़े :बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मेल वर्जन!