टोंक। सदर टोंक पुलिस थानान्तर्गत टोंक-सवाईमाधोपुर स्टेट हाइवे बीसलपुर कालोनी के पास नहर के किनारे सोमवार की सुबह पैतीस वर्षीय युवक की लाश मिली हैं। मृतक के सिर पर चोंट के निशान हैं मृतक की शिनाख्त टोंक के अहीरों के मौहल्ला पुरानी टोंक निवासी भगवान यादव के रूप में हुई हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं जिस पर पुलिस ने नहर के समीप ही डेरा उाल कर रह रहे मोग्या जाति के लोगों से पूछताछ कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह सदर टोंक पुलिस को इतला मिली कि चन्दलाई रोड के समीप बीसलपुर कालोनी के नजदीक ही नहर के पास एक युवक की लाश पड़ी हुई हैं। जिस पर सदर टोंक पुलिस मौके पर पहुंची जिसकी शिनाख्त की गई तो मृतक की पहचान भगवान यादव पुत्र पांचूलाल यादव निवासी अहीरों का मौहल्ला पुरानी टोंक के रूप में हुई । मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं जिसको देखते हुए पुलिस एवं मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
मृतक के परिजनों का कहना हैं कि पंैतीस वर्षीय भगवान यादव दीपावली की शाम को लक्ष्मी पूजन के बाद घर से लोगों को दीपावली की राम -राम करने निकला था जो रात को वापस ही नहीं आया । जिसकी लाश सोमवार की सुबह चन्दलाई रोड स्थित नहर के पास पड़ी मिली । जिसकी इतला मिलते ही सदर टोंक पुलिस थानाधिकारी बृजमेाहन कविया भी मौके पर पहुंचे बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव ने भी घटना स्थल का मौका निरीक्षण किया । बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव ने आवश्यक निर्देश दिये जिसके बाद सदर टोंक पुलिस पास ही निवास कर रहें मोग्या जाति के कुछेक लोगों से पूछताछ की जा रही हैं।
यह भी पढ़े :ISRO बनाएगा विश्व रिकॉर्ड,एक साथ 83 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजेगा
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!