सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मनाई दीवाली

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 31 अक्टूबर 2016, 11:03 AM (IST)

जोधपुर। राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी ने सीमांत मुख्यालय दीपावली पर जवानों तथा अधिकारियों को मिठाई बांटी और उन्हें दीपावली की शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर विष्णु चरण मलिक, जोधपुर, डॉ. बी.आर. मेघवाल, भा.पु.से, महानिरीक्षक सीमांत सी.सु.बल जोधपुर, रवि गांधी, उप महानिरीक्षक एवं सुरे चन्द्र यादव, उप महानिरीक्षक भी उपस्थित थे।
चौधरी ने सीमा प्रहरियों ने कहा कि हमारे प्यारे वीर जवानों, सबसे पहले आपको दीपावली की शुभ कामनाएं। इस शुभ अवसर पर मैं अपनी और सभी देवासियों की तरफ से आपको कोटि-कोटि धन्यवाद अर्पित करता हॅू। आपके शौर्य, अदम्य साहस, देभक्ति और पराक्रम के बल पर यह दे अपने सभी पर्व एवं त्यौहार, सुख, चैन, अमन और शान्ति के साथ मना पाता है। हमें गर्व है कि आप जैसे भारत माता के सपूतों पर जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य पर डटे रहते है। हम आपकों विवास दिलाते हैं कि आपकी ये निश्ठा सारे भारतवासियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। जिस भारत माता की रक्षा के लिए आप अपना जीवन भी अर्पण करने से नहीं हिचकते उसे आपके सपनों का भारत बनाने में हम भी पीछे नहीं हटेंगे।



यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें