उदयपुर। कलडवास इंड्रस्टीयल एरिया में चल रही डीआरआई टीम की कार्यवाही सोमवार को चौथे दिन भी जारी है । इस पुरी कार्यवाही में जहा विभागीय अधिकारी मीडिया से दुरी बनाये बिना कुछ बताये चुप्पी साधे हुए है। तो टीम ने भी अपनी कार्यवाही की गोपनीयता को ओर पुख्ता करते हुए रविवार शाम को फैक्ट्री के चारो ओर टेंट लगाते हुए उसे कवर कर दिया गया है। टेंट लगाये जाने के बाद बाहर से कोई भी व्यक्ति अन्दर की गतिविधियों पर नजर नहीं रख पायेगा। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार तक डीआरआई की टीम इस पुरे मामले का उच्च अधिकारीयों की अनुमति के बाद बड़ा खुलासा कर सकती है। मामले की गंभीरता और इसके तार अन्तराष्ट्रीय स्तर से जुड़े होने के चलते फैक्ट्री के पुरे परिसर के आसपास 30 से ज्यादा बीएसएफ के शसस्त्र जवानों को तैनात कर रखा है।
नशे की बड़ी खेप की गई है जब्त, देश के लिए अश्चार्जनक हो सकती कारवाई
विश्वसनीय सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के गोदाम से टीम ने कई बक्सें जब्त किए है। इन बक्सों में प्लास्टक की बैग में रखे अलग - अलग थैलियों में नशिली दवाओं को एक एक किलो की पैकिंग कर रखा गया है। बताया जा रहा है कि एक प्लास्टिक बैग में करीब एक एक किलों के 15 पैकेट रखे हुए है। जिनका टीम के अधिकारी बारीकी से जांच कर वजन कर सील पैकेजिंग और सीजिंग कर रहे है। इन नशीली गोलियों के इन प्लास्टिक्स बैग्स की संख्या हजारों में बताई जा रही है। जिसकी कीमत भी हजारों करोड रुपयों में आंकी जा रही है। नशिली दवाओं के गैस से बचने के लिए जांच में लगे अधिकारियों के साथ मजदूरों के भी सुरक्षा के पुख्ता बन्दोबस्त किए गए है। तो फेक्ट्री में जाने वाले हर अधिकारी- कर्मचारी और मजदूरो को भी मास्क पहनाया जा रहा है। वहीं सोमवार को जानकार सूत्रों के हवाले से यह सुचना भी आ रही है की इस नशीले गौरखधंधे के मास्टरमाइंड और फेक्ट्री मालिक रवि दुदानी के बड़े भाई सुभाष दुदानी को भी मुंबई से हिरासत में ले लिया गया है, और सुभाष दुदानी को बीएसएफ ने अपनी हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की रही है।
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च
यह भी पढ़े :वकील नेCJI को कहा हैंडसम,वे बोले-बाहर निकालो