एंडी मरे एरेस्ते बैंक ओपन के फाइनल में पहुंचे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 30 अक्टूबर 2016, 1:59 PM (IST)

वियना। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अमेरिका के जॉन इसनेर को मात देकर वियना में जारी एरेस्ते बैंक ओपन-500 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं और दिलचस्प बात यह है कि उन्हें इसके लिए कोई मेहनत भी नहीं करनी पड़ी। मरे को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में मौजूदा विजेता और स्पेन के टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर से भिडऩा था, लेकिन पैर में चोट के कारण डेविड इस मुकाबले से बाहर हो गए और इस कारण मरे को वॉकओवर मिल गया।

टूर्नामेंट में वॉकओवर मिलने से ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी अब सीधे फाइनल में पहुंच गए हैं और उनकी खिताबी भिड़ंत फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से होगा। विश्व की 15वीं वरीयता प्राप्त सोंगा ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में क्रोएशिया के इवो कार्लोविक को 5-7 7-5 7-6 (8-6) से हराकर फाइनल में जगह बनाई।


यह भी पढ़े :कोहली ने संगकारा को पछाड़ा, अब इन 3 से पीछे

यह भी पढ़े :चला मिश्रा का जादू, आ सकते हैं टॉप-5 में

मरे ने कहा कि अब मैं फाइनल की तैयारी कर रहा हूं। सेमीफाइनल मुकाबले के दिन मैंने आराम किया। हालांकि, थोड़ा अभ्यास भी किया। अब देखते हैं कि खिताबी मुकाबले में क्या होता है? सोंगा और मरे अब तक 15 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आ चुके हैं, जिसमें से 13 बार के मुकाबलों में ब्रिटिश खिलाड़ी ने जीत दर्ज की। मरे पिछले कुछ समय में जोरदार फॉर्म में रहे हैं।

बासेल ओपन के फाइनल में भिड़ेंगे निशिकोरी-सिलिक




यह भी पढ़े :साउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज

यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम

बासेल (स्विट्जरलैंड)। जापान के केई निशिकोरी ने बासेल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में लक्जमबर्ग के गिलेस मुलर को हराकर फाइनल में कदम रखा है। निशिकोरी ने मुलेर को दो घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में काफी जद्दोजहद के बाद 4-6, 7-6 (7-3), 6-3 से मात दी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला निशिकोरी और क्रोएशिया के मारिन सिलिक के बीच खेला जाएगा। विश्व के पांचवीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी निशिकोरी ने पहले सेट में पिछडऩे के बाद दूसरे सेट में कड़ी मेहनत के बाद जीत हासिल की।



यह भी पढ़े :ऐसी फोटो वायरल, मोनाको की गर्लफ्रेंड ने कहा...

यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम

तीसरे सेट में जापानी खिलाड़ी ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर जीत हासिल करते हुए फाइनल का टिकट कटाया। निशिकोरी ने कहा कि गिलेस एक अच्छे खिलाड़ी हैं और मैं अपने खेल में कुछ खास नहीं कर पाया। पहले सेट में हार का कारण मेरी कई गलतियां थीं। क्रोएशिया के सिलिक ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी के मिश्चा जेवरेव को 4-6, 7-5, 6-3 से मात देकर टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

मेक्सिकन ग्रांप्री. : हेमिल्टन ने हासिल की पोल पोजिशन




यह भी पढ़े :धोनी ऐसे बने नं.1, ये हैं टॉप-10 बल्लेबाज

यह भी पढ़े :साउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज

मेक्सिको सिटी। मर्सिडीज टीम के ब्रिटिश चालक लेविस हेमिल्टन ने मेक्सिकन ग्रां प्री. में पोल पोजिशन हासिल कर ली है। वे अब रविवार को इस रेस में जर्मनी के फॉर्मुला-1 ड्राइवर चैम्पियनशिप तालिका में शीर्ष पर काबिज नीको रोसबर्ग से आगे शुरुआत करेंगे। एफ-1 चैम्पियनशिप को दो बार अपने नाम कर चुके हेमिल्टन ने अपने करियर में 59वीं बार पोल पोजिशन हासिल की है। पोल पोजिशन हासिल करने के रिकॉर्ड में हेमिल्टम जर्मनी के दिग्गज चालक माइकल शूमाकर से नौ कदम पीछे हैं।

शुमाकर ने अपने करियर में 68 बार पोल पोजिशन हासिल की। हेमिल्टन ने शनिवार को हुई इस रेस को 1 घंटा 18 मिनट और 704 सैकंड में पूरी कर पोल पोजिशन हासिल की, वहीं रोसबर्ग ने एक घंटे 18 मिनट 958 सेकेंड में रेस को पूरा किया। रोसबर्ग वर्तमान में 331 अंकों के साथ फॉर्मुला-1 ड्राइवर चैम्पियनशिप तालिका में शीर्ष पर हैं, वहीं हेमिल्टन उनसे 26 अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं।

(IANS)


यह भी पढ़े :साउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज

यह भी पढ़े :ऐसी फोटो वायरल, मोनाको की गर्लफ्रेंड ने कहा...