जम्मू। भारतीय सेना ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब देते हुए एलओसी के पास केरन सेक्टर में चार पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट कर दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ जानमाल का भारी नुकसान भी हुआ है। भारतीय सेना द्वारा यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन के बाद की गई।
जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर
पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन के परिणाम स्वरूप बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन नागरिक घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में
नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर बिना कारण गोलीबारी की।
पुलिस
ने कहा, पाकिस्तानी सेना द्वारा केरन सेक्टर में शनिवार बिना कारण
द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के कारण बीएसएफ का एक जवान शहीद
हो गया और तीन नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने यहां कहा, सेना ने प्रभावी ढंग से मुंहतोड़ जवाब दिया और अंतिम रपट आने तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी। घायल
नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, शहीद जवान
महाराष्ट्र का नितिन सुभाष है, जो सिपाही के पद पर तैनात थे। जम्मू
एवं कश्मीर में भारत व पाकिस्तान को विभाजित करने वाली नियंत्रण रेखा पर
सेना तैनात है, हालांकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की भी कुछ चौकियां हैं।
जम्मू एवं कठुआ जिले में सीमा पर शनिवार शाम भारत व पाकिस्तानी सेना
के बीच रूक-रूक कर गोलीबारी चल रही है। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को
जम्मू एवं कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर और आरएसपुरा
में नागरिकों और सीमा सुरक्षा बल के ठिकानों को निशाना बनाकर भारी
गोलाबारी की।
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब छह बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने भारी मोर्टार दागे
और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की, जिसके बाद बीएसएफ ने प्रभावी रूप से
जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
शुक्रवार को जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में
और मेंधर सेक्टर (पुंछ) और माछिल (कुपवाडा) सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर
भारी गोलाबारी हुई थी।
सेना ने माछिल सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास नाकाम कर दिया। अभियान में एक
जवान शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया।
सेना ने बताया कि आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सीमा में
घुसने से पहले शहीद जवान के पार्थिव शरीर को क्षत-विक्षप्त कर दिया।
(आईएएनएस)
यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं
क़दम ? आप भी पढ़ें
यह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार