जहरीला पदार्थ निगलने से कांस्टेबल की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 अक्टूबर 2016, 6:55 PM (IST)

मोगा। पत्तो हीरा सिंह गावं में जहरीला पदार्थ निगलने से कांस्टेबल की मौत होने का मामला सामने आया है। इस मौके पर फोकल प्वोइंट चैकी इंचार्ज और सहायक थानेदार राम लुभाया ने बताया कि सिपाही संदीप सिंह पुलिस लाइन में ड्यूटी करता था। वो पिछले 2-3 महीने से डिस्क की समस्या की दवाई खा रहा था। इससे वह मानसिक तौर पर भी परेशान रहता था। संदीप ने डिस्क समस्या की दवाई के साथ किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मे मृतक के भाई मंदीप सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...........

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े :सरकार करेगी 30 हजार नए मुलाजिमों की भर्ती : सुखबीर सिंह बादल