गोधूलि बेला में करें महालक्ष्मी पूजन, मिलेगा विशेष लाभ

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 अक्टूबर 2016, 6:48 PM (IST)

जयपुर। दीपावली कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार दीपावली पर महालक्ष्मी पद्म योग बना है। इस योग में धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से चौगुना फल मिलता है। ज्योतिषाचार्य राजकुमार चतुर्वेदी के अनुसार दीपावली पर चित्रास्वाति नक्षत्र, प्रीति योग, अमृत योग और तुला राशि में सूर्य, बुध व चंद्रमा का त्रिकोण बना है। यह शुभ योग सूर्योदय से प्रारंभ होकर अद्र्धरात्रि तक रहेगा। इस योग में पूजा-अर्चना करने से घर में समृद्धि का वास होता है।



महालक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त
शाम 6:50 से 7:03 तक

प्रदोष काल में

शाम 5:42 से 8:17 बजे तक
वृष लग्न
शाम 6:37 से 8:34 बजे तक
सिंह लग्न
मध्यरात्रि बाद 1:07 बजे से 3:23 बजे तक लक्ष्मी पूजन किया सकता है।



यह भी पढ़े :दीवाली पर अखिलेश यादव ने यूपी को दिया सबसे पावर-फुल तोहफा

यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंका