एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 अक्टूबर 2016, 1:36 PM (IST)

रेवाड़ी। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही और कर्मचारियों ने जिला सचिवालय गेट पर धरना देकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ प्रदर्शन किया और विज का पुतला फूंका। इस दौरान कर्मचारियों के बीच पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव भी पहुंचे। जिन्होंने कहा कि आज सरकार के रवैये के कारण कर्मचारी काली दिवाली मनाने को मजबूर है।


यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं क़दम ? आप भी पढ़ें

यह भी पढ़े :डाकुओं ने लूटपाट के बाद की हत्या, देखें तस्वीरें


कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने और जींद में होने वाली प्रदेशस्तरीय बैठक में आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी।


यह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी...

यह भी पढ़े :शिक्षा राज्यमंत्री के सामने महिला को घसीटा