महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016, 10:33 PM (IST)

उदयपुर। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरुआत शुक्रवार से धनतेरस से शुरू हुई। शाम को जंहा लोगों ने घरों के बाहर दीये जलाकर एवं कार्यलयों और घरों में धन्वन्तरि की पुजा अर्चना कर निरोग रहने की प्रार्थना की। धनतेरस के मौके पर शाम को शुभ महूर्त में शहर के राव जी हाटा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में मां के दर्शन को लेकर खास उत्तसाह नजर आया। भक्तो ने मां के दर्शन कर लक्ष्मी जी आप पर धन,सुख, खुशहाली, समृद्धि, वैभव,यश, बुद्धि, सत्संग, भक्ति,आरोग्यता की कृपा रखने की प्रार्थना की। खास खबर.कॉम भी अपने पाठकों के लिए उदयपुर के विश्वप्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन की तस्वीर आपको दिखा रहा है।



यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं क़दम ? आप भी पढ़ें

यह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी...