गाजियाबाद में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,एक की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016, 7:52 PM (IST)

नई दिल्ली। गाजियाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हिंडन वायु सेना स्टेशन के नजदीक फारूख नगर इलाके में यह दुर्घटना हुई। मृत व्यक्ति की पहचान 36 वर्षीय इकराम के रूप में हुई है।

जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने बताया,मुझे बताया गया कि एक कर्मचारी बी़डी पी रहा था, जिसकी चिंगारी से यह विस्फोट हुआ। हालांकि एसडीएम को विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दमकल कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!

यह भी पढ़े :दिवाली पर भारी फायरिंग करने की तैयारी में पाक,  LoC पर बुलाए कमांडो