अमन पथरिया बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016, 3:38 PM (IST)

कपूरथला। जिला भाजपा की एक विशेष बैठक शुक्रवार को ग्रीन एवन्यू में हुई। बैठक में नगर सुधार ट्रस्ट चेयरमैन उमेश शारदा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला महासचिव मनू धीर, जिला सचिव अशोक माहला व मंडल महासचिव विशाल सौंधी शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र शेखर ने भाजपा युवा मोर्चा की टीम का गठन किया, जिसमें अमन पथरिया को युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अमन पथरिया ने पार्टी को विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए कपूरथला के बूथ स्तर पर जाकर युवा कार्यकर्ताओं का गठन करेंगे, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूती मिल सके। इस अवसर पर मास्टर धर्मपाल, बलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह जिम्मी, संदीप वालिया, संजीव बजाज, विशाल सहोता, पवन पथरिया, अमनदीप सिंह गुलाटी, आशीष अरोड़ा, अभि चौहान, बलविंदर सिंह, जगदीप सिंह, अमित ग्रोवर, सुक्खी चड्डा, चेतन मल्हन के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।



यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!