कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016, 3:32 PM (IST)

मोगा। जीरा रोड पर शुक्रवार को कार की टक्कर से बाइक सवार नेस्ले फैक्ट्री के कर्मचारी की मौत हो गई। थाना सिटी वन मोगा की पुलिस ने कार चालक एक डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना सिटी वन के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया सुमित्तर सिंह निवासी धर्मकोट ने शिकायत की कि उसका भाई जसकरण सिंह मोगा में नेस्ले फैक्ट्री में काम कर बाइक पर घर आ रहा था। जीरा रोड के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर भाई को जीरा रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना में इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक डाक्टर आशुतोष शर्मा निवासी मोगा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार