जयपुर। राजस्थान रोडवेज के 21 हजार कर्मचारियों को सरकार ने बोनस देने से इनकार कर दिया है। राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा 17 अक्टूबर को ही हो चुकी है। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों की मांग पर रोडवेज प्रशासन ने फंड की कमी का हवाला देते हुए राज्य सरकार से 14 करोड़ की राशि जारी करने की मांग की थी, लेकिन वित्त विभाग ने बोनस राशि देने से इनकार कर दिया है। इस मामले में रोडवेज के एमडी राजेश यादव ने कहा है कि प्रशासन की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि कर्मचारियों को बोनस दिया जा सके। साथ ही, अक्टूबर माह का वेतन भी अगले माह ही मिलेगा। आपको बता दें कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन भी 28 अक्टूबर को ही मिल जाएगा। इसका रोडवेज कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।
मंत्री-विधायकों के घरों पर मनाएंगे काली दिवाली
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
राज्य सरकार की ओर से रोडवेज के कर्मचारियों को बोनस देने से इनकार करने पर रोडवेज मुख्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। फैडरेशन के अध्यक्ष राजबिहारी शर्मा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी काली दिवाली मनाएंगे। वे स्थानीय विधायकों व मंत्रियों के घरों पर जाकर विरोध करेंगे। साथ ही, 18 नवंबर को सिविल लाइंस फाटक पर रैली व प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?