नई दिल्ली। बिहार के बहुचर्चित रोडरेज मामले में रॉकी यादव को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने रॉकी यादव की जमानत रद्द कर दी है। जमानत को लेकर बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। पटना हाई ने पिछले दिनों आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मुख्य आरोपी रॉकी यादव को जमानत दे दी थी। इस साल मई में गया में रोडरेज में आदित्य सचदेवा नाम के युवक की हत्या मामले में रॉकी मुख्य आरोपी है। पिछले शुक्रवार सुबह से ही जेल से बाहर उसके समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया था। रॉकी के जेल से रिहा होने के बाद उसके समर्थकों ने न सिर्फ हुड़दंग मचाया था,बल्कि पत्रकारों के साथ धक्का मुक्की भी की। बता दें कि रॉकी यादव जेडीयू से निलंबित एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा है। उसके पिता बिंदी यादव आरजेडी के बाहुबली नेता हैं। रॉकी को गुरुवार को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। उन्होंने कहा है कि अगर बिहार सरकार रॉकी की जमानत रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट नहीं जाती है तो वह खुद सुप्रीम कोर्ट जाते।
यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं
क़दम ? आप भी पढ़ें
यह भी पढ़े :आखिर अचानक क्यों बदनाम हो गई यह गली
इस साल 7 मई को ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद में 12वीं के छात्र आदित्य
सचदेवा की गोली मारकर हत्या हुई थी। उस वक्त सचदेवा अपने दोस्तों के साथ
स्विफ्ट कार से घर लौट रहा था। इस मामले में रॉकी के पिता बिंदी यादव और
उसके बॉडीगार्ड की भी गिरफ्तारी हुई।
यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना