नगर निगम की लापरवाही, खुला छोड़ दिया सडक़ किनारे गड्ढा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016, 11:06 AM (IST)

बीकानेर। सादुलगंज में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के एक ओर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की ओर से नाले की सफाई के लिए खोदा गया गड्ढा जानलेवा साबित हो सकता है। गड्ढे में गिरकर व उसके चारों ओर पड़े पत्थर के टुकड़े अनेक राहगीरों को चोटिल कर रहे हैं। शहर के इस व्यस्त रास्ते पर 18 अक्टूबर को नगर निगम के कर्मचारियों ने दो गड्ढे खोद कर नाले से जमा कचरा हटाया था। एक गड्ढे को तो पुन: कचरे से भर दिया गया। वहीं दूसरे गड्ढे की पट्टियों को हटा कर आधी-अधूरी सफाई कर खुला छोड़ दिया गया है। दुर्घटनाओं का न्योता देने वाले इस गड्ढे को बंद करने के लिए क्षेत्र के लोग व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आने वाले अनुयायी नगर निगम व नगर विकास न्यास में पिछले दस दिनों से चक्कर लगा रहे हंै। अधिकारियों को आवेदन भी दिया है लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नगर निगम के अधिकारी नगर विकास न्यास का क्षेत्र बता रहे हैं, वहीं नगर विकास न्यास के अधिकारी नगर निगम का प्रकरण बताकर इस जन समस्या के निराकरण के प्रति उदासीन रवैया अपना रहे हैं।



यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं क़दम ? आप भी पढ़ें

यह भी पढ़े :आखिर अचानक क्यों बदनाम हो गई यह गली