यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016, 09:22 AM (IST)

सूरत। गुजरात के एक हीरा व्यापारी ने दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को बोनस में कार और मकान देने की घोषणा की है। सूरत के इस हीरा व्यापारी का नाम सवजीभाई धोलकिया है। सवजीभाई की एक हीरा कंपनी है जिसका नाम हरेकृष्णा एक्सपोर्ट्स है। साथ ही इनकी एक टेक्सटाईल कंपनी भी है। इनकी कंपनी में करीब 5500 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। सवजीभाई की कंपनी हरेकृष्णा एक्सपोर्ट्स की वेल्यू 6 हजार करोड रुपए है। सवजीभाई ने पिछले वर्ष भी दिवाली पर अपने कर्मचारियोंं को 491 कार, 200 मकान और ज्वेलरी बॉक्स बोनस में दिये थे। इस बार भी सवजीभाई ने अपने कर्मचारियों को बोनस में कार और मकान देने की घोषणा की है। हांलांकि जिन्हें पिछली बार बोनस में कार और मकान दिया था, उन्हें इस बार बोनस में कार और मकान नहीं मिलेंगे।




यह भी पढ़े :ब्वॉयफ्रेंड पर था शक, सच्चाई जान रह गई सन्न

यह भी पढ़े :इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है लोग, जानें क्यों!

इस बार सवजीभाई अपने 1660 कर्मचारियों को इस वर्ष 51 करोड रुपए की कीमत की 1260 कार और 400 मकान बोनस में देंगे। इसके साथ ही 56 कर्मचारियों को बोनस में ज्वैलरी बॉक्स दिए जाएंगे।



यह भी पढ़े :...जब दुल्हन की निकली 5 साल की बेटी और 4 पति

यह भी पढ़े :दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!

सवजीभाई अपने कर्मचारियों को कंपनी के स्नेहमिलन समारोह में अपने हाथों से ये गिफ्ट देंगे। कंपनी की तरफ से दिए जाने वाले मकानों का डाउनपेमेंट कंपनी ही करेगी और उनकी ईएमआई भी कंपनी ही देगी।

यह भी पढ़े :दुनिया का सबसे बडा परिवार: पति एक,39 पति्नयां...

यह भी पढ़े :इस पिता को मिली 1503 साल की जेल, जानिए क्यों!