उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को देंगे अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016, 8:06 PM (IST)

मोहाली । उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को नए भर्ती होने वाले 4560 मास्टर कॉडर अध्यापकों और 2005 ई टी टी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। इसको लेकर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह फेज़-11 स्थित नई आधुनिक फल और सब्जी मंडी में होगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री डॉ.. दलजीत सिंह चीमा ने समारोह वाले स्थान पर जिला प्रशासनिक, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लेने संबंधी बुलाई गई बैठक के बाद दी । डा. चीमा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा बीते साढ़े 9 वर्षों दौरान अध्यापकों की रिकॉर्ड भर्ती की गई है और कल कुल 6565 अध्यापकों (4560 मास्टर कॉडर अध्यापकों और 2005 ई टी टी अध्यापकों) को नियुक्ति पत्र देने के साथ कुल अध्यापकों की भर्ती की गिनती 84 हज़ार के लगभग हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिन अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे है, उनकी भर्ती भी रिकॉर्ड समय अंदर की गई है। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम स.सुखबीर सिंह बादल स्वयं नई भर्ती अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देंगे।

यह भी पढ़े :दिल्ली नोएडा टोल ब्रिज पर पथकर समाप्त,4साल चली लडाई

यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?