इलाज कराने आई महिला से छेड़छाड़

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016, 7:51 PM (IST)

झज्जर । यहां के गिरवाड़ स्थित वर्ल्ड कालेज ऑफ़ मेडिकल साइंस में बीती रात एक अटेंडेंट द्वारा इलाज कराने आई गावँ दतौड़ की एक महिला के साथ छेड़छाड़ किये जाने की घटना हुयी।

जानकारी अनुसार दतौड़ गावँ की एक महिला किसी बीमारी के चलते झज्जर के गिरवाड़ सिथत वर्ल्ड कालेज ऑफ़ मेडिकल साइंस में इलाज कराने आयी थी। बुधवार को डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन करने की बात कही , जिस पर परिजनों की सहमति के बाद देर रात महिला के ऑपरेशन की तैयारी की गयी। इसी के लिए ऑपरेशन थियेटर में महिला को ले जाया गया । आरोप है कि इसी दौरान वहाँ ड्यूटी पर तैनात टेक्निकल कर्मचारी नवीन ने महिला के सीने पर हाथ लगाते हुए छेड़छाड़ की । महिला होश में होने के चलते युवक की नीयत भांप गयी और उसने सोर मचा दिया , जिसके कारण आरोपी युवक मौके से फरार हो गया ।

इस घटना की शिकायत पीड़िता की बहन और उसके जेठ ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नम्बर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। तथा अस्पताल प्रशासन व् डॉक्टरों को घटना के बारे में बताया । साथ ही झज्जर पहुँच पुलिस को लिखित सुचना दी । इसके बाद सुबह डीएसपी राजीव और झज्जर महिला थाना प्रभारी सीमा ने मेडिकल कालेज जाकर मौके का मुआयना किया और मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली । इस बारे में राजीव का कहना है कि महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जायेगी । वहीँ इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया ।

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े :सावधानः उत्सव के सीजन में मार्केट में नकली खोया और मिलावटी मिठाई, SEE PIC