तीन तलाकः मुस्लिम पर्सनल लॉ ने दी केंद्र सरकार को दखलंदाजी न देने की सलाह

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016, 7:10 PM (IST)

आगरा। तीन तलाक को लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ में केंद्र सरकार दखलअंदाजी न दे। तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत आगरा ने तीन तलाक की हिमायत और सिविल कोर्ट की मुखालफत में एक मीटिंग नामनेर मस्जिद में की। शहर भर के उलमा-ए-किराम और मस्जिद के इमाम ने शरीक होकर एतराज दर्ज कराया। तंजीम के सदर मौलाना मुहम्मद अरशदुर्रहमान कादरी ने कहा कहा कि केंद्र सरकार तीन तलाक को लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ में दखलअंदाजी न दे। सुप्रीम कोर्ट में दिया गया हलफनामा वापस ले। मुसलमान मर्द और औरतों के लिए सिर्फ रसूल का बनाया कानून की काफी है। मुफ्ती मुदस्सिर खां कादरी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ मुस्लिमों का दस्तूरे हिंद के अनुसार आईनी अधिकार है। जो कोई नहीं छीन सकता है। कॉमन सिविल कोर्ट ने ही मुसलमानों के लिए सही रहेगा और नहीं वतन के लिए ठीक रहेगा। ​कॉमन सिविल कोर्ट की जमकर मुखालफत और मुस्लिम पर्सनल बोर्ड की हिमायत की जाएगी। इस दौरान हस्ताक्षर मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़े :टाटा ग्रुप को अब झटके पर झटके, ताज होटल, शेयर मार्केट से बुरी खबरें

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

मौलाना मुहम्मद आलम बोले कि केंद्र सरकार मुसलमानों के सब्र का इम्तेहान न ले। सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न करे। मौलाना रियासत अली ने कहा कि पीएम मोदी ने इस वक्त मुल्क के प्रधानमंत्री हैं। उन्हें किसी एक धर्म और एक तरह के नजरिया के अनुसार काम नहीं करना चाहिए। वो ऐसा कदम उठाएं कि जिससे मुल्क की तरक्की हो। हाफिज मुमताज कादरी ने कहा कि जो लोग तीन तलाक की आड़ में मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अपने घर के अंदर झांककर देखना चाहिए। मुफ्ती अनवार अहमद बोले कि जब ये मसला सुप्रीम कोर्ट में बहस में है, तो मोदीजी अपनी रैली में बहस बनाकर सियासी खेल क्यों खेल रहे हैं।

यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई

यह भी पढ़े :टाटा ग्रुप को अब झटके पर झटके, ताज होटल, शेयर मार्केट से बुरी खबरें