प्रदेश के सत्ता का धुरी व केंद्र कौन – सूर्य प्रताप शाही

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016, 6:55 PM (IST)

देवरिया: प्रदेश में यह पहला अवसर और प्रदेश सरकार है जिसके हालात यह हैं कि पता ही नहीं चलता कि सत्ता का धुरी कौन है और केंद्र कौन है । सरकार कौन चला रहा है। प्रदेश सरकार सत्ता व लूट के पैसे का संघर्ष कर रही है, जनता के हितों की घोर उपेक्षा कर रही है । जनता, किसान व नौजवान सभी हैं परेशान हैं ।हमारी मांग है कि अगर अखिलेश यादव सपा सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो वह तत्काल अपना त्यागपत्र दें और प्रदेश में चुनाव कराए । जनता के हितों के साथ खिलवाड़ ना करें । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज जिले में पत्रकारों के साथ पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि समाजवादी परिवार जिनके ऊपर प्रदेश को चलाने की जिम्मेदारी है व जवाब देही है, वह जनहित के सारे मामलों की घोर उपेक्षा कर रही है । पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चीनी मिलें चलनी शुरू हो गई हैं लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों को अभी तक शुरु नहीं किया गया है । नतीजन गन्ना किसान 200 रूपये प्रति कुंतल गन्ना खांडसारी व क्रेसर पर बेचने के लिए मजबूर हो रहा है । धान के खरीद के लिए देवरिया एवं कुशीनगर जिले में एक भी क्रय केंद्र नहीं खोले गए हैं ।

यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?

यह भी पढ़े :आकाशवीरों ने आसमान में दिखाई कलाबाजियां

देवरिया के लार और मेहरौना कांड के बारे में कहा कि यहाँ के अधिवक्ता पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं एक वकील को उनके घर से उठाकर बंद कर दिया गया है। वकील लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन प्रशासन उनकी बात सुनने की कोशिश नहीं कर रही है । प्रशासन से हमारी मांग है कि जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं उनके मुकदमे को खत्म करें और जिन लोगों को जेल में बंद किया है उनको तत्काल रिहा करें ।प्रशासन और सरकार के दवाब में इस तरह की घटनाएँ हो रही हैं । हमने कुशीनगर के कुबेरस्थान व देवरिया के लार, मेहरौना, चुरिया आदि जगहों पर एवं जेल में बंद लोंगो से मुलाक़ात किया है । लोग पुलिसिया आतंक से गांव घरों को छोड़कर भाग गए हैं । ये प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को आश्वस्त करे और उनके घरों के लोगों की सुरक्षा प्रदान करें । यदि ऐसा नहीं होता है तो भाजपा चुप नहीं रहेगी । विरोध के लिए भाजपा लार संघर्ष समिति के साथ है । इस तरीके के पुलिस के व्यवहार और कार्रवाई की मैं घोर निंदा हूं, जिले की प्रशासन व्यवस्था पंगु हो चुकी है ।

यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?

यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...