WTA Finals : रादवांस्का ने मुगुरुजा को दी शिकस्त

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016, 6:15 PM (IST)

सिंगापुर। स्पेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी गारबाइन मुरुगुजा को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के ग्रुप मैच में पोलैंड की एग्निएज्का रादवांस्का से हार का सामना करना पड़ा। व्हाइट ग्रुप के इस मुकाबले में रादवांस्का ने मुगुरुजा को सीधे सेटों में 7-6, 6-3 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे और 36 मिनट तक चला। टूर्नामेंट के इसी ग्रुप में रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को 3-6, 6-2, 7-6(6) से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

मुगुरुजा का अगला मुकाबला कुजनेत्सोवा से होगा, वहीं प्लिस्कोवा की भिड़ंत रादवांस्का से होगी। इस बीच, कुजनेत्सोवा जीत हासिल करते हुए सत्र की आखिरी चैम्पियनशिप डब्ल्यूटीए फाइनल्स के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी हैं। कुजनेत्सोवा ने सिंगापुर में जारी टूर्नामेंट में चेक गणराज्य की केरोलिना पिल्सिकोवा को 3-6 6-2 7-6 (8-6) से मात देकर अंतिम चार में प्रवेश किया।



यह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10

यह भी पढ़े :धोनी ऐसे बने नं.1, ये हैं टॉप-10 बल्लेबाज

रूस की खिलाड़ी कुजनेत्सोवा ने केरोलिना से पहला सेट हारकर दूसरा सेट जीता और इसके बाद काफी जद्दोजहद कर तीसरे सेट को भी अपने नाम किया। अपने मुकाबले के बाद कुजनेत्सोवा ने कहा कि कोर्ट में आई दर्शकों की भीड़ मेरा समर्थन कर रही थी और मैं किसी को निराश नहीं करना चाहती थी। मुझे लडऩा था।



यह भी पढ़े :मिसबाह इस मामले में पहुंचे 5वें स्थान पर, धोनी...

यह भी पढ़े :धोनी ने पार किया यह आंकडा, देखें टॉप 10

इससे पहले, कुजनेत्सोवा ने एससी ग्लोबल द्वारा प्रस्तुत बीएनपी परिबास डब्ल्यूटीए फाइनल्स में अपना पहले दौर के राउंड रॉबिन मैच में मौजूदा विजेता एग्निएस्का रदवांस्का को 7-5, 1-6, 7-5 से मात दी। इस मुकाबले में पहेल सेट को जीतकर दूसरे सेट में हार झेलने वाली कुजनेत्सोवा ने तीसरे सेट की शुरुआत से पहले मुकाबले में खेल के दौरान परेशानियां खड़ी कर रही अपनी चोटी को काट दिया था और आश्चर्यजनक रूप से वापसी करते हुए मैच में जीत हासिल की।

लंदन से मॉस्को जा सकता है एटीपी वल्र्ड टूर फाइनल्स




यह भी पढ़े :धोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकार

यह भी पढ़े :कोहली ने संगकारा को पछाड़ा, अब इन 3 से पीछे

मॉस्को। सत्र के अंतिम मेजर टेनिस टूर्नामेंट एटीपी वल्र्ड टूर फाइनल्स का आयोजन लंदन में होता है, लेकिन संभावना है कि इसे भविष्य में मॉस्को स्थानांतरित किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है कि यह टूर्नामेंट अगले वर्ष लंदन के ओ-2 एरेना की बजाय मास्को के वीटीबी अरेना में देखा जा सकता है। वीटीबी एरेना के अध्यक्ष आंद्रेई पेरेगुडोव ने यह खुलासा किया।

एटीपी वल्र्ड टूर फाइनल्स वर्ष का आखिरी मेजर टूर्नामेंट जिसमें एकल और युगल वर्ग में एटीपी रैंकिंग में शीर्ष आठ में शामिल खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इस टूर्नामेंट का पहली बार आयोजन 1970 में हुआ था। अब तक एटीपी वल्र्ड टूर फाइनल्स कई जगहों पर खेली जा चुका है, लेकिन 2009 से अब तक इसे लंदन के ओ-2 एरेना में आयोजित किया जाता रहा है।



यह भी पढ़े :धोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकार

यह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10

आंद्रेई ने कहा कि हमने एटीपी प्रबंधन को वीटीबी एरेना और पूरा परिसर दिखाया है और अब वे इतिहास में थोड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओ-2 एरीना इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सही स्थल है, लेकिन बदलाव जरूरी है। टेनिस जगत के कैलेंडर में एटीपी वल्र्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट पांचवां सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है।

किसी भी वर्ष इससे पहले चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों का आयोजन होता है। एटीपी वल्र्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट को न्यूयार्क और अमेरिका में 13 बार और लंदन में सात बार आयोजित किया जा चुका है। इनके अलावा एटीपी वल्र्ड टूर फाइनल्स का आयोजन जर्मनी के फ्रेंकफर्ट में छह बार, चीन के शंघाई में पांच बार और जर्मनी के हनोवर में चार बार किया जा चुका है।

(IANS)


यह भी पढ़े :धोनी ऐसे बने नं.1, ये हैं टॉप-10 बल्लेबाज

यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम