बाड़मेर। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हाल में डिस्ट्रिक डेवलोपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी की बैठक के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकाधिक लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। केन्द्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सक्रिय भागीदारी एवं आपसी सामंजस्य के जरिए जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। लोगों को सरकारी योजनाओ से लाभांवित करवाने के प्रयास किए जाएं। सांसद कर्नल चौधरी ने कहा कि केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में आवंटित धनराशि के सदुपयोग के साथ शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करते हुए बाड़मेर का चहुमुंखी विकास करें। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कहा कि वे केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में अपनी सजग भागीदारी निभाते हुए योजनाओं का धरातल पर सही ढंग से संचालन कर वास्तविक लोगों को राहत पहुंचाकर लाभान्वित करें।
यह भी पढ़े :पुलिस के सामने फूड इंस्पेक्टर को दुकानदारों ने बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL
यह भी पढ़े :सावधानः उत्सव के सीजन में मार्केट में नकली खोया और मिलावटी मिठाई, SEE PIC