चोरनी ने चुराया नेकलेस, पुलिस कर रही है तलाश

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016, 4:36 PM (IST)

जोधपुर। शहर के चांदपोल चौका में एक चोरी ने पुलिस की नींद उड़ा दी है । इस क्षेत्र में एक दूकान में कुछ महिलाएं खरीदारी करने आई और हैरतंगेज तरीके से वारदात को अंजाम दे गई । तापडिय़ा भवन में रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र मदनलाल माहेश्वरी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी दुकान शहर के भीतरी क्षेत्र चांदपोल चौका में है और दुकान में खरीददारी के लिए आई चार महिलाएं दो नेकलेस सेट चुराकर ले गई। पुलिस ने जब सीसी टीवी फुटेज देखा तो ये देखकर हैरान रह गई कि बड़े ही शातिराना अंदाज में में एक महिला ने अपना लहंगा ऊपर कर उसमें नेकलेस सैट डाल दिए और चलती बनी। अब पुलिस रिपोर्ट के बाद महिलाओं की तलाश कर रही है लेकिन शातिर चोरनी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है ।



यह भी पढ़े :दिल्ली नोएडा टोल ब्रिज पर पथकर समाप्त,4साल चली लडाई

यह भी पढ़े :हरियाणा में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ जनवरी 16 से