अलवर। यहां बहरोड़ क्षेत्र में स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महाराणा प्रताप क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया सहित पुलिस के अन्य कई बड़े अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। महाराणा प्रताप क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रथम बैच के आरक्षक बुनियादी कोर्स को पूरा करने वाले जवानों की दीक्षांत परेड हुई। इससे पहले गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का बहरोड़ पहुंचने पर विधायक जसवंत यादव सहित अन्य भाजपा नेताओं की ओर से स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना