ओहो! यहां भी दीपिका के साथ कैमिस्ट्री का लोचा...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016, 12:51 PM (IST)

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की फिल्म xXx: Return of Xander Cage से हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके को-स्टार हॉलीवुड के अभिनेता विन डीजल है। विन डीजल का मानना है कि दीपिका पादुकोण अगली ग्लोबल सुपरस्टार होंगी, दीपिका के साथ अमेजिंग कैमिस्ट्री शेयर करने से वो बहुत खुश हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विन डीजल ने कहा, मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और हम साथ होने पर नैचुरल कैमिस्ट्री शेयर करते हैं। उनके साथ बिताए हुए मेरे सभी लम्हें खूबसूरत हैं। जब वो स्क्रीन-टेस्ट देने के लिए आईं तो कमरे में हर एक के मुंह से निकला...आहा ...ये बहुत स्टीमी है...दोनों की कैमिस्ट्री बहुत गजब है।


यह भी पढ़े :बॉलीवुड में नंबर 1 पर लेकिन इस लिस्ट से अभी भी गायब!

यह भी पढ़े :जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने

इसके आगे विन डीजल ने कहा, ये बस समय की बात है, हम फिर एक साथ काम करेंगे। उनके साथ बिताए हर लम्हें को मैं प्यार करता हूं। आपको बता दें कि इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने विन से सवाल किया था कि शूटिंग के दौरान कौन सा लम्हा सबसे अच्छा था।


यह भी पढ़े :बॉलीवुड सेलेब्स का अजीब टोटका...,करेंगें ट्राई!

यह भी पढ़े :अक्षय दे रहे हैं ट्विंकल को धोखा, कर रहे इस बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट!

इसके जवाब में विन ने कहा कि, वॉटर फ्रंट के पास जो सीक्वेंस शूट किया गया था उसे वो सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। विन डीजल ने कहा, मेरा दीपिका के लिए प्यार शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आप देखेंगे कि हम दोनों के साथ फिल्माएं सीन अद्भुत हैं। हमने एक सीन वॉटरफ्रंट पर किया था जो कि मेरा पसंदीदा है। ये बहुत दिल से फिल्माया गया था। दीपिका बहुत खास हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने दुनिया से उन्हें रूबरू कराया क्योंकि अगला ग्लोबल सुपरस्टार भारत से ही आने वाला है।



यह भी पढ़े :ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री होंगी सनी

यह भी पढ़े :जब इन सेलेब्स पर लगे संगीन आरोप

xXx: Return of Xander Cage अगले साल 20 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दीपिका और विन डीजल के अलावा डोनी येन, टोनी जा, नीना डोबरेव, रोरी मैक्केन, रूबी रोस और सैमुओल एल जैकसन मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़े :तो रिलीज से पहले ये नाम थे इन Superhit फिल्मो के

यह भी पढ़े :नशे में टल्ली सेलिब्रिटीज ने की ऎसी हरकतें जिन्हें देख...