दीपिका ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी कहा...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016, 12:15 PM (IST)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी इन दिनों काफी फेमस हो गई है, तो वहीं
दोनों की ब्रेकअप की खबरें भी आ रही है। आई खबरों के मु​ताबिक दोनों का रिश्ता टूट गया है। लेकिन अब दीपिका ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को पब्लिकली नहीं किया है। इसके अलावा ये भी खबरें आई थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।


यह भी पढ़े :कभी एक फिल्म की करोड़ो फीस.. तो कभी

यह भी पढ़े :अक्षय दे रहे हैं ट्विंकल को धोखा, कर रहे इस बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट!

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा कि, मैं ऐसा कुछ करने नहीं जा रही हूं, क्योंकि करने के लिए है ही नहीं। मैं इन खबरों से वाकिफ हूं और जानती हूं कि इसके बारे में क्या और कितना कहना है। देखिए, आप वही कर सकते हैं जो आपके कंट्रोल में होता है। जब आप इस इंडस्ट्री में होते हैं, तो कुछ चीजें आपको मिलती हैं। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में होने के कुछ फायदे और नुकसान हैं।


यह भी पढ़े :बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा!

यह भी पढ़े :तो इस कारण रेखा ने दुनिया से छुपाया अपना सरनेम..

ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें भी ऐसी हैं, जिनका आपको इंडस्ट्री में रहते हुए सामना करना पड़ता है। हम एक्टर्स को करियर के दौरान बुलंदियां और प्यार बेहद मिलता है, जिनके सामने ऐसी नेगेटिव बातें मायने नहीं रखती हैं।
रणवीर और दीपिका संजय लीला भंसाली की पद्मावती की शूटिंग जल्दी ही शुरू करने वाले। जिसमें शाहिद कपूर भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़े :सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें

यह भी पढ़े :Special: जाने रवीना के लव अफेयर के बारे में