नेपाल में गैस सिलेंडर फटा, 36 घायल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016, 09:41 AM (IST)

काठमांडू। नेपाल के हेटौडा में एक सरकारी इमारत में बुधवार दोपहर गैस सिलेंडर फटने से 36 लोग घायल हो गए। राजधानी काठमांडू से हेटौडा लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है।
पुलिस के मुताबिक, सर्वेक्षण कार्यालय में विस्फोट के बाद तेज लपटों में झुलसने से आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी भी घायल हुए हैं।
हेटौडा के स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद घायलों में 24 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारी बामदेव गौतम के मुताबिक, इस हादसे में 12 अन्य घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हालांकि, ये सभी खतरे से बाहर हैं।



यह भी पढ़े :दिल्ली नोएडा टोल ब्रिज पर पथकर समाप्त,4साल चली लडाई

यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?