रामायण यात्रा में देखें राम-सीता और हनुमान से जुड़े स्थान

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016, 09:00 AM (IST)

जयपुर। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने श्रीलंका रामायण यात्रा लॉन्च की है। पर्यटकों को रामायण से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुरू होने वाली इस यात्रा के लिए यात्रियों को जयपुर से भी ले जाया जाएगा। हवाई यात्रा, होटलों में रुकने, घूमने, भोजन, वीजा, गाइड की व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा। श्रीलंका में कुल 5 रात के ठहरने का इंतजाम होगा। 12 से 17 जनवरी तक एक यात्री को 48 हजार 220 रुपए खर्च करने होंगे।

घूम सकेंगे रामायण से जुड़े स्थान


यह भी पढ़े :हरियाणा में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ जनवरी 16 से

यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?

पर्यटकों को अशोक वाटिका सीता माता मंदिर, भक्त हनुमान मंदिर, विभीषण मंदिर, कोलंबो का अंजनी मंदिर, मुनावारी, मुनिश्रवरम के शिव मंदिर सहित कई विशिष्ट स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा नोगोम्बो बीच, पिनावाला एलीफैंट हाउस, रामबोड़ा झरना, नुवारैलिया हिल स्टेशन, ग्रेओगेरी झील, केडी का विश्व प्रसिद्व बौद्ध मंदिर, चाय के बगान फैक्ट्री, मसालों के बाग और कोलंबो शहर का भ्रमण भी कराया जाएगा। यात्रा के लिए www.irctctourism.com पर अधिक जानकारी व बुकिंग कराई जा सकती है।

यह भी पढ़े :दिल्ली नोएडा टोल ब्रिज पर पथकर समाप्त,4साल चली लडाई

यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...




यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना



यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई

यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता