सिरसा। एयर फोर्स स्टेशन में सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात विंग कमांडर राजेश कुमार तिवारी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों की ओर से दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मृतक लगभग 6 महीने पहले ही सिरसा में ट्रांसफर होकर आये थे। घटना बुधवार सुबह की है जब सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर राजेश कुमार रात को अपनी गश्त खत्म कर अपने क्वार्टर पर तो पहुंचे। लेकिन उन्होंने अपनी जिप्सी में खुद को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ही गोली मार ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है......
यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?
यह भी पढ़े :प्रख्यात गायक दलेर मेहंदी के गानों पर जमकर थिरके कोटावासी