सिरसा। प्रदेश
सरकार द्वारा बढ़ाई गई मार्किट फीस और वैट सबंधित समस्या को लेकर प्रदेश
के कॉटन मिल मालिक पिछले 8 दिनों से हड़ताल पर है। आज 9 वे दिन भी हड़ताल
जारी है।
कल कॉटन मिल मालिक का एक दल कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और
कृषि ओपी धनकड़ से मिला लकिन ये वार्ता विफल रही,जिसके बाद मिल मालिको का
रोष बढ़ गया है। मिल मालिको ने ऐलान कर दिया है की अगर सरकार अपना फैसला
वापिस नहीं लेती तो वो इस बार काली दिवाली मनाएंगे। कॉटन
जिनर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुशिल मित्तल ने कहा की हम अपनी जायज
मांग को लेकर हड़ताल पर है, कल जिनर्स एसोसिएशन का एक दल कैबिनेट्स मिनिस्टर
से मिला था लेकिन दोनों मंत्रियो नहीं उनकी कोई सुनवाई नहीं की,जिसके बाद
अब वो फिर धरने पर बैठ गए है, मित्तल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार
उनकी मांग नहीं मानती तो वो इस बार काली दिवाली मनाएंगे। मित्तल ने कहा की
कॉटन मिल मालिको के साथ 1 लाख से ज्यादा लोगो का रोजगार चलता आज सब बैठा
है,आने वाले दिनों में वो लोग कच्चे आढ़तियों और किसानों को भी साथ लेकर
चलेंगे।