कुरुक्षेत्र। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव का 2 दिसम्बर का दिन दिव्यांगों को समर्पित होगा। इस जयंती में पहली बार सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के दस हजार से ज्यादा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। शिविर में 40 प्रतिशत दिव्यांग को भी कृत्रिम अंग देने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन का प्रयास है कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के दौरान जिला के सभी दिव्यांग जनों को योग्य बनाया जा सके। कटरिया बुधवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रही थी।
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...
यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक