हिसार। हिसार शहर में डेंगू मच्छर का डंक इतना प्रभावी हो चुका है कि स्वास्थ्य विभाग के पास जमा हुए डेंगू संभावित सैंपल में से 27 और लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हो गई है। बीते दिन तक जिले में 221 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी, मगर बुधवार दोपहर बाद तक आए सैंपल के बाद अब डेंगू से प्रभावित रोगियों की संख्या 248 तक पहुंच गई है। इनमें से अधिकांश रोगी शहरी क्षेत्र के हैं, जिनमें विद्युत नगर, सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, अर्बन एस्टेट तथा मिल गेट एरिया है। हालांकि विभाग की तरफ से लगातार इन क्षेत्रों में फोगिंग करवाने के साथ-साथ एकत्रित पानी में काला तेल डलवाया जा रहा है, मगर यह रोग वायरल होने के चलते रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार