छात्रों ने किया प्रदर्शन, बस पास सेवा प्रारंभ नहीं होने से छात्र नाराज

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 अक्टूबर 2016, 3:41 PM (IST)

हिसार। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कॉर्सेज का एक सेमेस्टर खत्म होने को है और ग्रामीण अंचल से आने वाले विद्यार्थियों के लिए डीएन कॉलेज प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई बस पास सेवा उपलब्ध नहीं करवाई है, जबकि प्रशासन ने दाखिले के वक्त दाखिला करवाने के बाद जल्द ही बस पास सेवा आरंभ करने का वादा किया था। कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की इस मुख्य मांग को पूरा नहीं करने के विरोध में इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।



यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार

यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई