27 अक्टूबर को आयोजित होगी तीरंदाजी प्रतियोगिता

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 अक्टूबर 2016, 2:58 PM (IST)

कुरुक्षेत्र। तीरंदाजी जिला संघ के अध्यक्ष धूमन सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन सुबह नौ बजे से द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त सुमेधा कटारिया करेंगी। इस प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। प्रतियोगिता के साथ-साथ प्रदेश की टीम के लिए भी अलग से ट्रायल लिया जाएगा कोई भी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में अपना जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लेकर आएंगें तभी प्रतियोगिता में प्रवेश मिल सकता है। इस प्रतियोगिता के बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता महिला वर्ग की 4 नवंबर से लेकर 6 नवंबर तक कैथल इंडस पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी। जबकि पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 18 से 20 नवंबर को रेवाड़ी के राव तुला राम स्टेडियम दिल्ली रोड में आयोजित होगी।



यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?

यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक