11वीं के छात्र की तोप PAK पर करेगी धमाका

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 अक्टूबर 2016, 2:14 PM (IST)

मिर्जापुर। पानी की तोप से पाकिस्तानी आतंकियों को अपने देश के जांबाज जवान निस्तनाबूत कर सकते हैं। इससे देश की भारत-पाक सीमा पर छद्मयुद्ध लड़ा जा सकता है। सर्जिकल स्ट्राइक का देश के नौनिहालों के कोमल मानस पटल पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। तोप की खासियत यह है कि बरसात के दिनों में मूसलाधार बारिश होने का भी इसपर असर नहीं पड़ेगा। जबकि बारूद का असली तोप में नमी आ जाती है। यह छद्म तोप जीआईसी में मंगलवार को आयोजित प्रदर्शनी में भदोही जिले के खेदीपुर स्थित श्री विश्वनाथ पाण्डेय कान्वेंट इंटर कालेज के 11 वीं के छात्र आशीष पाण्डेय ने माडल पेश किया।

यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

खेलने खाने की उम्र में आशीष ने वह करके दिखाया है जिसे करने में पूरी उम्र भी कम पड़ जाती है। बड़ी बात तो यह है कि इस तोप को तैयार करने में महज 10 से 15 हजार रूपए का खर्च आएगा। आशीष बताते हैं कि यह तोप छद्मयुद्ध लड़ने के काम आ सकता है। यह पूरी तरह से रासायनिक ऊर्जा पर आधारित है।
इसमें कैल्शियम कार्बाइड सीएचसी-2 का जल से अभिक्रिया कराने पर एसिटीशन गैस का उत्सर्जन होता है। इसके बाद एसिटीलिन गैस को ज्वलनशील पदार्थ आग के करीब ले जाने पर विस्फोट होगा। इससे किसी प्रकार कर नुकसान तो नहीं होगा। लेकिन सामने वाले दुश्मन को भरमाकर सटीक निशाना साधा जा सकता है।


यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक

यह होगा फायदा. आशीष पाण्डेय बताते हैं कि सीमा पर युद्ध के समय बरसात के दिनों बारूद में नमी आ जाती है। निशाना साधने के बावजूद तोप में भरा बारूद नमी के चलते कई बार नाकाम साबित हो जाता है। इतमें देश का करोड़ो रुपये स्वाहा हो जाता है। इस तरह के तोप से दुश्मन को भरमा कर सही लोकेशन पर सटीक निशाना साधा सकता है। आशीष यह भी बताते हैं कि इस छद्मयुद्ध लड़ने के लिए रूस युद्ध, विमान तक का उपयोग करता है।


यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार