पढ़ाई में करें कविता, मुहावरे एवं दोहों का इस्तेमाल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016, 9:20 PM (IST)

करौली। जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता उच्च बनाने के लिए अध्यापकों को दृढ़ निश्चय होकर अध्यापन का कार्य कराना होगा। यह बात जिला कलेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्कूल सलाहकार समिति की बैठक में कही। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जागरूक करने के लिए कविताएं, मुहावरे एवं दोहों के माध्यम से अध्यापन कार्य करवाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने स्कूलों में पिछले वर्ष नामांकन की स्थिति एवं इस वर्ष नामांकन की स्थिति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुए विद्यालय भवनों को दुुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अधिकारी मात्र खानापूर्ति नहीं करें, बल्कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ वर्तनी एवं उच्चारण की शुद्धता में बेहतर ढंग से सुधार के प्रयास किए जाएं। उन्होंने जिले के खारे पानी की समस्या वाले विद्यालयों की सूची बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने आदर्श विद्यालयों के विकास में सांसद एवं विधायकों से सहयोग की अपील की। प्रारंभिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी शिवचरण मीना ने जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक उत्कृष्ट विद्यालय तैयार करने के लिए प्रयास करने की बात कही।


यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई

यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार