जयपुर। मुरलीपुरा स्थित के श्याममित्र मण्डल नगर स्थित राजस्थान नोलेज कॉरपोरेशन के एक्सपर्ट आई. ज्ञान केन्द्र पर आयोजित महिला बाल विकास द्वारा प्रदेश कि पात्र छात्राओं को नि:शुल्क आरएसीआइटी कोर्स का शुभारम्भ क्षेत्रिय पार्षद सुशील कुमार शर्मा ने किया। महिला एवं बाल विकास विभाग व राजस्थान नोलेज कॉरपोरेशन हर वर्ष चयनित छात्राओं को इस तरह के नि:शुल्क प्रशिक्ष़ण द्वारा डिजिटल कर आत्म निर्भर बना रहा है। जिससे महिलाओं व छात्राओं को सरकारी नोकरी के साथ ही बदलते परिवेश में कम्प्यूटर के क्षेत्र में दक्षता प्राप्त करवाना है।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :देश-दुनिया में बनेगी रावली टाडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की पहचान
इस प्रशिक्षण का शुभारम्भ करते हुये पार्षद सुशील कुमार शर्मा ने छात्राओं
को कहा की ये अवसर आपको मिला है इसका भरपूर लाभ उठाना है। और नियमित रूप से
प्रशिक्षण केन्द्र पर आकर प्रशिक्षण प्राप्त करना है। इस अवसर पर सन्त
निरंकारी चैरिटेबल फॉउण्डेशन के नाथूलाल निरंकारी, रामनिवास बंशीवाल,
सेडूराम, सुरेश कुमार, संजय खन्ना सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस अवसर
पर पार्षद, छात्राओं व गणमान्य सदस्यों का आभार केन्द्र संचालक घनश्याम
दास ने किया एवं सभी विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़े :धनतेरस पर खरीदे पीतल के बर्तन, मिलेगा13 गुना फल
यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक