परिवर्तन रैली को सफ़ल बनाने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016, 09:06 AM (IST)

सोनभद्र: भारतीय जनता पार्टी राबर्टसगंज नगर मंडल के संस्कृत महाविद्यालय सेक्टर की बैठक आज सेक्टर संयोजक विष्णु पासवान जी के आवास पर संपन्न हुई | बैठक मे पार्टी के आगामी कार्यक्रम बुथ अध्यक्ष सम्मेलन और 8 नवंबर को होने वाले परिवर्तन यात्रा जो पूरे प्रदेश में निकलनी है उसकी तैयारी की गई| बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री व मंडल प्रभारी शंभू नारायण सिंह ने प्रदेश क्षेत्रीय व जिले नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ का स्थान नगर में तय किया है। यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बड़े ही गर्व की बात है और इसके लिए हम क्षेत्रीय और जिला नेतृत्व के आभारी हैं | बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को कार्यक्रम की दृष्टि से अभी से तैयारी में लग जाना चाहिए और कार्यक्रम मे नगर से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुटकर कार्यक्रम को सफल बनाने की चिंता करनी चाहिए|

यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

यह भी पढ़े :क्या केजरीवाल की पत्नी आएंगी राजनीति में !EXCLUSIVE

बैठक में राबर्टसगंज नगर मंडल के अध्यक्ष संजय जायसवाल, नगर महामंत्री अभिषेक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष सेक्टर प्रभारी बलराम सोनी, नगर मंत्री श्याम उमर, अखिलेश कश्यप, सेक्टर संयोजक विष्णु पासवान, रवि शंकर पाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार

कृष्ण कुमार साहनी, सूरज गुप्ता, राहुल शर्मा, सुनील सोनकर,अजय मोर्या समेत सेक्टर के बुथ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे ।

यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक