महिलाओं के लिए निशुल्क कम्प्यूटर बैच शुरू

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 अक्टूबर 2016, 10:00 PM (IST)

भरतपुर। महिला बाल विकास विभाग, जयपुर के सोजन्य से डैस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में महिलाओं के लिए निशुल्क आरएससीआईटी कम्प्यूटर पाठ्यक्रम का नया बैच शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर शिवसिंह भौंट थे। अध्यक्षता संस्था के प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए कम्प्यूटर का ज्ञान होना अति आवश्यक है। आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अगर उनको निशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा मिल जाए तो उनके आगे बढऩे की गति दोगुनी हो जाएगी। डैश ग्रुप के संस्था प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक महिला बाल विकास विभाग के सौजन्य से भरतपुर जिले में 6 हजार महिलाओं को निशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान की जा चुकी है।



यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

पारदर्शिता के लिए निशुल्क बैच की रोजाना की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से होगी। भरतपुर जिले में 71 केंद्रों पर 21-21 महिलाओं के बैच शुरू किए जा रहे हैं। संस्था समन्वयक हेमेंद्रसिंह ने बताया कि पाठ्यक्रम में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक महिला को निशुल्क कम्प्यूटर की पुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नवलकिशोर, धीरेन्द्रसिंह, फतेहसिंह, सुरेश शर्मा, मुन्ना आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुभा अग्रवाल ने किया।

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO