मॉस्को। पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त रूस की महिला टेनिस स्टार मारिया शारापोवा को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ने अपनी विश्व रैंकिंग से हटा दिया है। डब्ल्यूटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा की गई। डोपिंग की दोषी पाए जाने के बाद प्रतिबंधित चल रहीं शारापोवा पिछले सप्ताह जारी विश्व रैंकिंग में 93वें पायदान पर थीं।
शारापोवा पर शुरू में दो वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन विश्व की सबसे बड़ी खेल अदालत खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने चार अक्टूबर को उन पर लगा प्रतिबंध घटाकर 15 महीने का कर दिया। अब शारापोवा अगले साल 26 अप्रैल को प्रतिबंध पूरा कर कोर्ट पर वापसी कर सकेंगी। प्रतिबंध के कारण लंदन ओलम्पिक-2012 में रजत पदक विजेता रहीं शारापोवा इसी वर्ष अगस्त में हुए रियो ओलम्पिक-2016 में हिस्सा नहीं ले सकीं।
यह भी पढ़े :धोनी ने पार किया यह आंकडा, देखें टॉप 10
यह भी पढ़े :टॉप-10 में 3 भारतीय, शाकिब भी हुए शामिल
शारापोवा दिसंबर में फ्रेंच ओपन विजेता स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा के खिलाफ
मेड्रिड में एक प्रदर्शनी मैच खेलने वाली हैं। इस दौरान शारापोवा को कई
मेजर टूर्नामेंटों से दूर रहना पड़ेगा और जब वह वापसी करेंगी उसके बाद
फ्रेंच ओपन पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट पड़ेगा। अगले साल फ्रेंच ओपन 28
मई से 11 जून के बीच होना है। हालांकि शारापोवा के पास इतना समय नहीं होगा
कि वह फ्रेंच ओपन में हिस्सा लेने के लिए जरूरी रेटिंग अंक हासिल कर सकें।
ऐसे में हो सकता है कि उन्हें वाइल्ड कार्ड के जरिए फ्रेंच ओपन-2017 में
प्रवेश दिया जाए।
पोट्रो ने जीता स्टॉकहोम ओपन का खिताब
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
यह भी पढ़े :भारतीय टीम को सितारों ने ट्विटर पर ऐसे दी बधाई
स्टॉकहोम।
अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने अमेरिका के जैक सोक को 7-5, 6-1
से हराते हुए स्टोकहोम ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है।
वर्ष 2009 में अमेरिकी ओपन का खिताब अपने करने वाले पोट्रो ने अमेरिकी
खिलाड़ी को 76 मिनट चले मुकाबले में मात दी। पिछले कुछ वर्षो में पोट्रो को
कई बार कलाई की सर्जरी करानी पड़ी है, लेकिन इस सत्र में उन्होंने शानदार
खेल दिखाया है। उन्होंने रियो ओलम्पिक-2016 में रजत पदक अपने नाम किया था।
डब्ल्यूटीए रैंकिंग : केर्बर-सानिया शीर्ष पर बरकरार
यह भी पढ़े :धोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकार
यह भी पढ़े :टॉप-10 में 3 भारतीय, शाकिब भी हुए शामिल
लंदन।
महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की एकल और युगल रैंकिंग में जर्मनी की ऐजलीक
केर्बर और भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का शीर्ष पर
दबदबा बरकरार है। डब्ल्यूटीए की ओर से सोमवार का जारी सूची से यह जानकारी
मिली। इस रैंकिंग में महिला एकल वर्ग में अमेरिका की सेरेना विलियम्स
जर्मनी की केर्बर के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
यह भी पढ़े :कोहली ने संगकारा को पछाड़ा, अब इन 3 से पीछे
यह भी पढ़े :धोनी ऐसे आए छठे स्थान पर, ये हैं टॉप 10
वहीं पोलैंड की एगनिएस्का
रादवांस्का तीसरे स्थान पर हैं। डब्ल्यूटीए की महिला युगल रैंकिंग में
सानिया की पूर्व जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस दो स्थान नीचे
खिसकर चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस रैंकिंग में फ्रांस की कैरोलिन
ग्रासिया और क्रिस्टिना म्लादेनोविक की जोड़ी दूसरे स्थान पर है।
(IANS)
यह भी पढ़े :धोनी ऐसे आए छठे स्थान पर, ये हैं टॉप 10
यह भी पढ़े :भारतीय टीम को सितारों ने ट्विटर पर ऐसे दी बधाई