सोनीपत।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ
अभियान के प्रदेश संयोजक राजीव जैन ने कहा कि बेटी पढाओ बेटी बचाओ अभियान
की कामयाबी अकेले सरकार के स्तर पर नहीं हो सकती, अपितु इसमें हर मां-बाप
का योगदान होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम बेटियों को उडान भरने का अवसर
प्रदान करें तो वह आसमां छूकर सुनहरे अक्षरों में अपने अभिभावकों का नाम
रोशन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को अवसर देना हमारी जिम्मेदारी
है, जिसे हमें मिलकर निभाना होगा।रविवार
सुबह मुरथल रोड स्थित रामपत की धर्मशाला में तेलंगाना मेें सम्पन्न नेशनल
स्कूली गेम्स में ताइक्वांडों खेल में सिल्वर मैडल जीतकर लौटी खिलाडी
श्रुति भारद्वाज के अभिनंदन समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे प्रदेश भाजपा
मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि बेटियों के हाथों में तकदीर बदलने का
माद्दा है, जरूरत है तो सिर्फ उनपर भरोसा जताने की। दो साल पहले देश के
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों के आत्म-स्वाभिमान को सशक्त करने के
लिए सामाजिक मुहिम का आगाज किया था। जिसका असर साफ तौर पर अब प्रदेश के
सामाजिक माहौल में नजर आने लगा है। केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार
भी जहां बेटियों को कोख में मारने तथा लिंग जांच करने वालों पर सख्ती बरत
रही है।
हरियाणा में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सरकारी स्कूलों में गांव की
पढी-लिखी बेटी के हाथों ध्वजारोहण कराना, पंचायत चुनाव में 333 बेटियों के
सरपंच चुने जाना तथा पंचायत-शहरी चुनावों में 40 फीसदी महिला
जनप्रतिनिधियों के आने से बदलाव की लहर चली है। उन्होंने कहा कि हमारा भी
दायित्व बनता है कि हम अपनी बेटियों के लिए सुरक्षा तथा सकारात्मक माहौल
बनाने में अपनी भूमिका निभाएं, इसका नतीजा यह होगा कि श्रुति भारद्वाज जैसी
बेटियां अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र, समाज का नाम रोशन
करेंगी। इस अवसर पर खिलाडी श्रुति के पिता अनवीश भारद्वाज व माता सुनीता
भारद्वाज, निर्मल जैन, सत्यनारायण शर्मा, अविनाश भारद्वाज, श्यामलाल सैनी,
संदीप कोच, प्रदीप गौड, सोनू शास्त्री, विनोद शर्मा, बिजेंद्र वर्मा, मनोज
पांचाल, अनिल पहलवान, नवीन दहिया, कृष्ण वर्मा, हरिओम मुद्ग्लि आदि मौजूद
रहे।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :हास्य रस ने गुदगुदाया तो, वीर रस ने घोला देशभक्ति का जज्बा