गुरदासपुर। पंजाब में सरकारी ख़रीद एजेंसी पनसप की तरफ से इस बार पंजाब में मंडियों में दूसरी सरकारी एजेंसियो से ज्यादा धान की फसल की ख़रीद की गयी है। इसके साथ ही पनसप चेयरमैन पंजाब अजयपाल सिंह ने ऐलान किया की विभाग के अधिकारी जो अच्छा काम कर रहे है उन्हें सम्मानित किया जायेगा।
पनसप विभाग के चेयरमैन अजयपाल सिंह की तरफ से आज विशेस तौर पर जिला
गुरदासपुर में अलग अलग मंडियों में दौरा किया गया उन्होंने बताया की पंजाब की मंडियों में पोहच कर खरीद के जियाजा लिया जा रहा है और
उन्होंने बताया की पुरे पंजाब में पनसप की तरफ से धान की खरीद की जा रही
है। उन्होंने बताया की इस बार पुरे पंजाब में दोसरी सरकारी खरीद एजेंसियों
के मुक़ाबले पनसप और पनग्रेन की तरफ से सबसे जियादा धान की फसल की खरीद की
गयी है वहीँ उन्होंने बताया की पनसप की तरफ से पंजाब के किसानों से जो फसल
की खरीद की है उसकी भी पूरी पेमेंट किसानों को दे दी है और इसके साथ ही
चेयरमैन अजयपाल सिंह का कहना था की पंजाब सरकार के आदेशो के अनुसार जो भी
पनसप विभाग का अधकारी अच्छा काम कर रहा है उन्हें विशेस तौर पर सन्मानित
किया जायेगा।
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद् थानेसर के कुछ भ्रष्ट
अधिकारी परिषद की करोड़ों की सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों की किस तरह मदद करते है इसका नजारा 22 अक्तूबर शनिवार सायंकाल को उस समय देखने को मिला जब
हरिभूमि में अवैध कब्जों का समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद् के
अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम प्रोफेसर कॉलोनी में कुछ प्रभावशाली प्रोपर्टी
डीलरों द्वारा करोड़ोंं रुपये की लागत से अवैध तौर पर किए गए निर्माण के साथ-साथ
पास ही नगर परिषद् की 100 फुटा वीआईपी रोड व प्रोफेसर कॉलोनी में परिषद की
जमीन कब्जाने के मामले में मजबूरन जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण गिराने पहुंची।
टीम के सदस्यों ने आधा निर्माण तो गिरा दिया लेकिन बीच में
ही परिषद् के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा स्वयं अपने सूत्रों के माध्यम से संबंधित
भवन मालिक को घटनास्थल पर बुला लिया ताकि शेष का अवैध निर्माण बचाकर वो उनकी नजरों
में महान बन सके और उनकी इस आड़ में उनकी जेबे गरम होती रहे। हद तो उस समय हो गई
कि जब संबंधित भवन मालिक के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कार व मोटरसाइकिलों में
पहुंच कर न केवल परिषद कर्मियों की जेबे गरम करके उन्हें वापस लौटा दिया अपितु उन्होंने इस अवैध निर्माण
के अपॉजिट आवास में रहने वाले हरि भूमि के प्रतिनिधि पवन आश्री से गाली-गलौच कर
अन्य लोगों की मौजूदगी में जान से मारने की धमकियां तक दे डाली। देर सायंकाल को
पवन आश्री पत्रकार द्वारा पुलिस अधीक्षक को मामले की सूचना दी गई।