कानपुर। घाटमपुर इलाके में देर रात बदमाशों ने
एसपी मानवाधिकार के रिश्तेदार के पेट्रोल पम्प को निशाने बनाते हुए धावा बोल दिया।
कर्मचारी और गॉर्ड को डंडो से पीटने के बाद 90 हजार के नकदी सहित गार्ड की बंदूक लेकर
बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी पर दो थानों की फोर्स, डॉग स्क्वॉयड के
साथ एसपी ग्रामीण पहुंचे और वारदात की छानबीन शुरू की। घाटमपुर जहानाबाद रोड पर स्थित एसपी
(मानवाधिकार) हरीश कुमार के ससुर आर.के. अहिरवार का पेट्रोल पम्प है। पम्प में
कर्मचारी और गॉर्ड को चार-पांच बदमाशों ने बीती रात करीब पौने दो बजे दबोच लिया और
लाठी-डंडो से जमकर पीटा। मारपीट के बाद कर्मी से तिजोरी की चाभी छीनकर उसमें रखी
90 हजार की नकदी लूट ली। जाते-जाते बदमाश गॉर्ड की लाइसेंसी दोनाली बन्दूक भी
बदमाश लूट ले गए।
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
यह भी पढ़े :डॉक्टर को छोडो,स्मार्ट कपडा बता देगा आपको क्या है बीमारी...
पेट्रोल पम्प में लूट की जानकारी पर घाटमपुर, सजेती थाने की फोर्स पहुंच गई। एसपी के रिश्तेदार के पेट्रोल पम्प में हुई लूट की जानकारी पर एसपी ग्रामीण राजेश कुमार और एसपी क्राइम जितेंद्र श्रीवास्तव साथ क्राइम ब्रांच, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पहुंचे और तफ्तीश की।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
पेट्रोल पम्प दफ़्तर
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
नकदी समेत लूट ले गए बन्दूक
यह भी पढ़े :हास्य रस ने गुदगुदाया तो, वीर रस ने घोला देशभक्ति का जज्बा
यह भी पढ़े :चारों धामों से निराला ब्रजधाम