अंबाला। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय
मंत्री कुमारी शैलजा ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात
की। इसके बाद वह पत्रकारों के साथ रूबरू हुईं। शैलजा ने कहा कि पिछले दिनों राहुल गांधी के कार्यक्रम
के दौरान जो मारपीट की घटना हुई और प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के साथ साथ
कार्यकर्ताओं को चाेटें आईं यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बारे में सुशील कुमार
शिंदे की कमेटी जांच भी कर रही है। यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। इसके
बारे में पार्टी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस कमिश्नरी भंग
करके जनता के साथ धोखा:
सैलजा ने कहा कि सरकार ने पुलिस कमिश्नरी से
अम्बाला को बाहर करके ग्रामीण जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस की सरकार
ने कमिश्नरी बनाकर लोगों को राहत देने का काम किया था। परंतु इस सरकार ने
उसे भंग कर दिया। सरकार कमिश्नरी को भंग करने की कोई वजह तो जनता बताए। अब
निगम को भी भंग करने की बात की जा रही है। विकास और कानून- व्यवस्था को
सुदृढ़ करने में सरकार फेल हो रही है।
राजकुमार सैनी पर स्याही फैंकने के मामले
में पहले धारा 307 लगाई गई और फिर हटाई गई इससे पता लगता है कि सरकार किस
नीयत से काम कर रही है। किसी पर स्याही फैंकना, जूता फैंकना आदि सही नहीं
लगता। आपा नहीं खोना चाहिए। पर सरकार लोगों की नाराजगी को भी भांपने का काम
करे और जुमलों से बाहर आकर अमन चैन और विकास का माहौल तैयार करे।
शैलजा ने कहा कि 26 अक्टूबर को सरकार को प्रदेश में बने
हुए दाे साल पूरे हो जाएंगे। प्रदेश में दो सालों ने इन्होंने जो
हालात पैदा कर दिए हैं वैसे पूरे देश में कहीं भी नहीं हैं। पूरे प्रदेश का
इस सरकार ने माहौल खराब कर दिया है। ये सरकार लोगों की नजरों में गिर गई
है। डेवलेपमेंट चार्ज बढ़ाकर सरकार ने लोगों के घर बनाने के सपने को भी
चकनाचूर कर दिया है। न तो सरकार में किसी की आपस में बनती है और न ही यह
कोई काम कर पा रहे हैं। सरकार 1 नवंबर को गोल्डन जुबली किस आधार पर मनाने
जा रहे हैं। हरियाणा को कांग्रेस ने ही नंबर वन तक पहुंचाया है और यह
प्रदेश को डुबोने की अग्रसर हैं।