यमुनानगर। यहां के गाँव देवधर में पहुँचे हरियाणा के
शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा ने फिर से सरस्वती को जीवंत करने का राग
आलाप दिया उन्होंने कहा की बरसाती नालों में पानी आने की वजह से काम में
रूकावट ज़रूर आई थी लेकिन अब खुदाई का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा तो
वही उन्होंने राष्ट्रपति के छह दिसंबर को गीता जयंती पर आने के प्रोग्राम की
जानकारी भी साँझा की
एक यमुनानगर
में आज एक निजी प्रोग्राम में शिक्ष मंत्री रामविलास शर्मा पहुँचे यहाँ
उन्होंने शिक्षा पर अपने विचार तो रखे ही लेकिन साथ ही उन्होंने गीता जयंती
को लेकर भी अपने विचार साँझा किए उन्होंने कहा कि गीता को स्कूलो
में पाठ्यक्रम में शामिल कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा सितम्बर
महीने में कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किआ
गया था जिसमे आचार्य बालकिशन जी स्वामी ज्ञानानंद जी ,उपस्थित थे तभी गीता
को पाठ्यक्रम में जोड़ दिए गए है । उन्होंने कहा की हरियाणा देश के पहला राज्य
है जिसमे गीता हो पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। रामविलास ने कहा की
आगामी 6 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम
आयोजित किया जायेगा जिसमे राष्ट्रपति डॉक्टर प्रंणव मुखर्जी विशेष रूप से
उपस्थित रहेंगे जबकि 10 दिसम्बर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी गीता
जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगी उन्होंने बताया की गीता जयंती का
कार्यक्रम पुरे एक सप्ताह तक चलेगा जिसमे कई कार्यक्रम आयोजित किये
जायेंगे
विलुप्त सरस्वती नदी की खोज जारी
शिक्षा मंत्री में बताया की आदिबद्री से ले कर मुगलवाली और
मुगलवाली से लेकर आम्बावाली तक 32 किलोमीटर में विलुप्त सरस्वती को सात से
आठ फ़ीट तक उजागर कर लिया है। आने वाले समय में सरस्वती एक
मिथ या कल्पना नही रहेगी यह एक वास्तविक रूप में बहेगी। हरियाणा सरकार के
दो वर्ष के कार्यकाल में उपलब्धियो और वादों के पूछे गए प्रशन पर मंत्री
जी बिना कोई जवाब दिए चले गए।
यह भी पढ़े :हास्य रस ने गुदगुदाया तो, वीर रस ने घोला देशभक्ति का जज्बा
यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी...