उदयपुर। स्मार्ट होते उदयपुर की झीलों में अब जल्द ही वाटर स्पोर्ट्स के जलवे भी देखने को मिलेंगे। यहां की झीलों में केनोइंग-कयाकिंग के साथ पर्यटक व शहरवासी दूसरे एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकेंगे। 18 से 20 नवंबर तक चलने वाले लेक फेस्टिवल में वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स और तैराकी एकेडमी की घोषणा की जाएगी। पर्याप्त जल संसाधन होने के बावजूद शहर वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स में पिछड़ रहा था। वहीं एकेडमी की कमी भी खल रही थी। जिला प्रशासन ने इस पर पहल दिखाते हुए एकेडमी की घोषणा संबंधी पत्र युवा व खेल मामलों के मुख्य सचिव जेसी मोहंती को भेज दिया। लेक फेस्टिवल व एकेडमी की घोषणा संबंधी कार्यों को लेकर जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। सबकुछ सही रहा तो बड़ी और जयसमंद झीलों को पर्यटन और वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
यह हैं एडवेंचर स्पोर्ट्स के हब
यह भी पढ़े :बीकानेर की कृति सक्सेना वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में जाएंगी सियोल
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
देश में गोवा, चेन्नई, भोपाल और कुल्लू- मनाली एडवेंचर स्पोर्ट्स के हब हैं। काफी संख्या में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार व कॉन्फ्रेंस वहां वाटर स्पोर्ट्स के कारण होते हैं। एकेडमी खुलने से उदयपुर के पर्यटन को नए आयाम मिलेंगे। शांति होने से हमारी झीलें वाटर स्पोर्ट्स के लिए सबसे अनुकूल हैं।
यह स्पोर्ट्स भी हो सकेंगे
यह भी पढ़े :डॉक्टर को छोडो,स्मार्ट कपडा बता देगा आपको क्या है बीमारी...
यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी...
एकेडमी नहीं होने से वाटर स्पोर्ट्स केनोइंग-कयाकिंग तक सिमटे थे।
एकेडमी खुलने से बोट रेसिंग, बॉडी बॉर्डिंग, स्विमिंग, केबल स्कीइंग,
फ्लाई बोर्डिंग, काइट बोटिंग, स्कूटिंग, काइट स्कीइंग, जेट स्कीइंग,
राफ्टिंग आदि एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण और प्रतियोगिताएं हो सकेंगी।
हालांकि बेहतर वाटर स्पोट्र्स इक्युपमेंट की भी दरकार रहेगी। जिला खेल
अधिकारी ललितसिंह झाला ने बताया की जिला कलक्टर ने एकेडमी की घोषणा संबंधी
पत्र सरकार के पास भेजने के निर्देश जारी किए हैं। स्पोटर्स एकेडमी से
निश्चित खेल-खिलाडिय़ों को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा और फेस्टिवल को सफल
बनाने के हर संभव प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
यह भी पढ़े :हास्य रस ने गुदगुदाया तो, वीर रस ने घोला देशभक्ति का जज्बा