सरकार पर पड़ेगा 6000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 23 अक्टूबर 2016, 11:07 AM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के संबंध में अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंप दी है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने से सरकार पर करीब 6000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। इसके लिए मनोहर सरकार 4000 करोड़ रुपए का बंदोबस्त पहले ही कर चुकी है। कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन का लाभ एक नवंबर से मिलने लगेगा। वित्त मंत्री का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी सिफारिशें सौंपने से पहले कर्मचारियों की तरफ से मिले सभी ज्ञापनों पर गौर किया है और उनकी सभी जायज मांगें मान ली गई हैं।



यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!

यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन