राजसमंद। आमेट थाना क्षेत्र के कमेरी गांव के एक खेत से रविवार को सुबह 16 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया। अजगर को देखकर खेत मालिक हक्का-बक्का रह गया। रविवार सुबह कमेरी निवासी गहरीलाल गुर्जर अपने परिवार के साथ घास काटने के लिए खेत में घुसे ही थे की सरसर की आवाज सुनी। पास में जाकर देखा तो वहां अजगर रेंग रहा था। इसकी सूचना उन्होंने आमेट वन विभाग को दी। मौके पर बाबूलाल कुमावत सहित वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ लिया। बाद में बोरे में डालकर अजगर को अन्यत्र जंगल में छोड़ा गया। वन विभाग के कर्मचारी बाबूलाल कुमावत ने एक माह के दौरान आमेट क्षेत्र में करीब 32 अजगरों को पकड़ा है।
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
यह भी पढ़े :मंत्री पुत्रऔर भतीजे में वर्चस्व की जंग, गरजी बन्दूकें, चले ईट पत्थर, कई घायल